फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon in Punjab: पंजाब में मानसून ने पकड़ा जोर, कई जिलों में झमाझम; पारा सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे गिरा

Thu, 26 Jun 2025 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग ने आज के लिए बेहद भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार से पांच दिन तक पंजाब में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
कपूरथला में भारी बरसात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मानसून लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को जालंधर, फिरोजपुर, कपूरथला, अबोहर, मुक्तसर और अमृतसर में झमाझम बरसात हुई। इससे माैसम सुहाना हो गया। 
विज्ञापन


बुधवार को पंजाब में कई जगहों पर बारिश से पारा गिरकर सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे पहुंच गया था। तापमान में 2.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे अधिक 36.1 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पंजाब के कपूरथला में आज मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दी है। वीरवार सुबह 11 बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे तापमान में भी 5 डिग्री तक गिरावट आई है। मूसलाधार बारिश से कई निचले क्षेत्रों में जलभराव भी हुआ है। बारिश से छाए काले बादलों से अंधेरा सा छा गया। कई क्षेत्रों में 1 से 2 फीट तक पानी जमा हो गया है और लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।  कई घरों की छतों से पानी भी टपकने लगा है। 

शहर के कोटू चौक, सत्यनारायण मंदिर के नजदीक, माल रोड और कचहरी चौक के आसपास, जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स मार्केट के अलावा कई निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। नगर निगम का ड्रेन सिस्टम पूरी तरह से असफल दिख रहा है। बारिश से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट आ गई है।

मंडी में खुले आसमान तले पड़ी मक्की बारिश में बही

फिरोजपुर शहर की दाना मंडी में किसान अपनी मक्की (कॉर्न) की फसल बेचने के लिए लाए थे। मक्की धूप में सूखने के लिए रखी हुई थी। रात से हो रही बारिश के चलते मक्की पानी में बहकर सड़कों पर बिखर गई। किसानों का कहना है कि उनकी मक्की की फसल बारिश से खराब हो गई है। वह अपनी मक्की की फसल बेचने के लिए मंडी में लेकर आए थे। सरकार की तरफ से मक्की की फसल खरीदने के खास इंतजाम नहीं होने के चलते उनकी फसल बारिश में खराब हो गई। बारिश इतनी थी कि उनकी फसल पानी में बह कर सड़कों पर बिखर गई । उनकी सरकार से मांग की है कि उनकी फसल का उन्हें मुआवजा दिया जाए।  



मौसम विभाग ने आज के लिए बेहद भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार से पांच दिन तक पंजाब में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। इससे फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है, लेकिन लुधियाना व पटियाला का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे बना है। सबसे कम 25.2 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रमुख तौर से मोगा में 22.0 एमएम, रूपनगर में 14.0 एमएम, पठानकोट में 13.0, फरीदकोट में 7.0, वहीं बुधवार दिन में अमृतसर में 30.0 एमएम व पटियाला में 16.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री (सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे), लुधियाना का भी 30.8 डिग्री (सामान्य से 5.1 डिग्री नीचे), पटियाला का 27.8 डिग्री (सामान्य से 8.7 डिग्री नीचे), पठानकोट का 32.0 डिग्री, फिरोजपुर का 32.6 डिग्री, फरीदकोट का 33.5 डिग्री और जालंधर का 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 25.6 डिग्री, पटियाला का 26.6 डिग्री, पठानकोट का 29.1 डिग्री, बठिंडा का 29.2 डिग्री फरीदकोट का 28.7 डिग्री और जालंधर का 29.0 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें