फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मानसून मेहरबान: लगातार बरसात से माैसम में बढ़ी ठंडक, जल-जल हुई सिटी; जाम से लोग हलकान

Thu, 09 Jul 2026 03:25 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ के अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य के करीब है।
विज्ञापन
चंंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में सुबह से होे रही बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बरसात के चलते सड़कों पर जाम लगा हुआ है। 
विज्ञापन




वहीं बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे स्थानीय निवासियों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम होकर 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य के करीब है। हवा में अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 85 फीसदी और न्यूनतम 70 फीसदी दर्ज की गई है।



आगामी पांच दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। 9 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश लगातार होने की संभावना है। 9 और 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



तापमान में बदलाव और बारिश की चेतावनी
11 से 13 जुलाई तक तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 10, 11 और 12 जुलाई को भी अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग के अनुसार 13 और 14 जुलाई को फिलहाल भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें