फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा फायरिंग: दोनों युवकों का अंतिम संस्कार आज, शहर में कड़ा पहरा; अस्पताल से श्मशान घाट तक पुलिस का पहरा

Tue, 27 Oct 2026 09:19 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिवार ने इन्साफ की मांग की। उन्होंने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया था। मोगा के जिलाधिकारी और पुलिस के उच्च अधिकारियों ने परिवार से करीब 6-7 घंटे बातचीत की।
विज्ञापन
शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा में रविवार को फायरिंग में मारे गए दोनों युवकों का अंतिम संस्कार आज करवाया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की ओर से पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। अस्पताल और श्मशान घाट सहित विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
विज्ञापन


अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिवार ने इन्साफ की मांग की। उन्होंने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया था। मोगा के जिलाधिकारी और पुलिस के उच्च अधिकारियों ने परिवार से करीब 6-7 घंटे बातचीत की। लंबी बातचीत के बाद परिवार और प्रशासन के बीच सहमति बन गई। परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हो गए। देर शाम साहिल जिंदल और गगन जिंदल का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान मोगा के अपर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (डी) भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें