प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार रात को सेक्टर-39 स्थित मकान नंबर 926 पर छापेमारी की। यह आवास आप के वरिष्ठ नेता का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम
मौके पर ईडी की तीन गाड़ियां घर के अंदर खड़ी दिखाई दीं। पुलिस कर्मचारियों ने मीडिया की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी है और किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है। ईडी की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल जांच जारी है।
गमाडा से जुड़ा भ्रष्टाचार का मामला
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार सुबह शुरू हुई छापेमारी बुधवार देर शाम खबर लिखे जाने तक चलती रही। मोहाली स्थित गमाडा मुख्यालय के अलावा चंडीगढ़ के सेक्टर-19 स्थित सरकारी आवासों पर भी ईडी की टीमें दस्तावेज और संबंधित रिकॉर्ड खंगालती रहीं।
लुधियाना में ईडी की रेड
इसके अलावा ईडी ने लुधियाना में आप सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के भांजे के घर पर भी रेड की। बुधवार शाम को ये रेड की गई जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। बता दें कि बीते रोज मंगलवार से ईडी की टीम मोहाली पहुंची थी जिसके बाद लगातार मोहाली, लुधियाना और अब चंडीगढ़ में ईडी की रेड लगातार रेड कर जांच कर रही है।