फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरजीत चावला पर दुष्कर्म केस: अकाली दल पुनर सुरजीत ने सीएम से की मुलाकात, एसआईटी से जांच कराने की मांग

Thu, 24 Sep 2026 08:46 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला पर लगे आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित करने की मांग की।
 
विज्ञापन
एसआईटी गठित करने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान को ज्ञापन साैंपते अकाली दल पुनर सुरजीत के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। उन्होंने एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले में उच्चस्तरीय एसआईटी जांच की मांग की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा और एसआईटी से 15 दिन में जांच पूरी कराने को कहा। यह मामला श्री आनंदपुर साहिब में चावला के खिलाफ दर्ज है। पुलिस ने 21 अगस्त को महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। कथित घटनाओं की अवधि 27 फरवरी से 19 अगस्त 2026 बताई गई है। चावला ने आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस जांच जारी है और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पार्टी ने बहरीन से महिला को भारत लाने, उसकी गिरफ्तारी, जेल में रहने और चावला को विदेश जाने में मदद करने वालों की भूमिका की भी जांच की मांग की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें