फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठन एकजुट: पातड़ां में साथ बैठे संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा, अब 18 को बनेगी रणनीति

Mon, 13 Jan 2025 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में सुबह साढ़े 11 बजे संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा की बैठक हुई।
विज्ञापन
पातड़ां में किसान संगठनों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खनाैरी बाॅर्डर पर किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के आमरण अनशन के बीच किसान संगठन एकजुट हो गए हैं। आज पातड़ां में संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा की बैठक हुई। बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई।
विज्ञापन


बैठक के बाद किसान नेताओं ने बताया कि 18 जनवरी को दोबारा बैठक होगी। किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि आज के बाद कोई भी किसान जत्थेबंदी एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेगा। 18 जनवरी को किसान आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा। काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि एमएसपी पर कानूनी गारंटी के मुद्दे पर 18 जनवरी को फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें