फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: चलती बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते धूं-धूं कर जला वाहन, क्या बोलीं एसडीएम?

Sun, 21 Jun 2026 03:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

पंजाब के खन्ना में रविवार को एक बस धूं-धूं कर जली। बस जालंधर से उत्तर प्रदेश सवारियों को लेकर जा रही थी। यह हादसा दोपहर के समया हुआ जिसका एक वीडियो भी सामने आया। 
विज्ञापन
धूं-धूं कर जली बस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना के नजदीकी क्षेत्र वीजा चौक के पास जीटी रोड पर एक चलती बस में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। बस में सवार यात्रियों को आग लगने का पता तब चला जब पीछे से आ रहे वाहन चालकों ने शोर मचाकर चालक को इसकी सूचना दी। इससे पहले कि आग विकराल रूप लेती ड्राइवर ने बस को रोक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन




दो यात्रियों को आईं हल्की चोटें 
घटना के दौरान दो यात्रियों को मामूली चोट लगी है। इसके अलावा अन्य यात्री सुरक्षित हैं। 
घटना की सूचना मिलते ही खन्ना फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक आग पूरी बस में फैल चुकी थी। आग में यात्रियों का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया, जबकि बस करीब 80 प्रतिशत तक जल गई।
विज्ञापन


यूपी जा रही थी बस 
बस में सवार एक यात्री ने बताया कि बस जालंधर से उत्तर प्रदेश जा रही थी। रास्ते में लुधियाना से भी सवारियां बस में चढ़ी थीं। लुधियाना से चलने के कुछ ही देर बाद, वीजा चौक के पास बस के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। पीछे से आ रहे लोगों द्वारा शोर मचाने और चालक को सूचना देने पर बस रोकी गई, जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची एसडीएम 
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम खन्ना भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।  एसडीएम ने कहा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें