फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में तीर्थ यात्रा बस हादसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों को 1-1 लाख देगी मान सरकार

Sun, 15 Nov 2026 09:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

नौशहरा पन्नुआं के पास हुए बस हादसे में मृतकों के परिवारों और घायल हुए लोगों को मान सरकार ने आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। सीएम  ने अधिकारियों को इलाज और राहत कार्यों में कोई कमी न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
सीएम मान ने बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम - फोटो : @AAPPunjab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
नौशहरा पन्नुआं के पास मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस के हादसे में पांच लोगों की मौत और 11 के घायल होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये और प्रत्येक घायल को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा घायलों का इलाज भी सरकार की ओर से मुफ्त करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर के अस्पताल पहुंचे और हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतर घायलों की हालत खतरे से बाहर है और उम्मीद है कि वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने सिविल और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए और घायलों के इलाज में कोई कमी न रहने दी जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

17 हजार से अधिक यात्राओं से सात लाख श्रद्धालुओं को मिला लाभ: सीएम मान 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 17 हजार से अधिक यात्राएं करवाई जा चुकी हैं और सात लाख से अधिक श्रद्धालु इसका लाभ उठा चुके हैं। अमृतसर, खाटू श्याम और मथुरा सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए प्रतिदिन 70 से अधिक बसें चलाई जाती हैं। इनके माध्यम से रोजाना तीन हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हजारों यात्राएं सफलतापूर्वक पूरी हुई हैं। इस दुखद हादसे को लेकर विपक्ष को राजनीति नहीं करनी चाहिए। ऐसे समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने की जरूरत है, न कि घटना को राजनीतिक विवाद का मुद्दा बनाने की।

सड़क सुरक्षा फोर्स ने बचाई हैं हजारों जानें: सीएम मानमुख्यमंत्री ने पंजाब की सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि इस फोर्स ने सड़क हादसों के दौरान तुरंत राहत पहुंचाकर और समय पर कार्रवाई करके पूरे पंजाब में कीमती जानें बचाई हैं। सरकार सड़क सुरक्षा और नागरिकों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मिक शांति और पीड़ित परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें