फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के युवक ने अमेरिका में की पत्नी की हत्या: सबूत मिटाने की नीयत से जलाया शव, पुलिस ने दबोचा

Mon, 19 Oct 2026 07:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

अमेरिका में पंजाब के युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दंपती की ढाई साल पहले शादी हुई थी। वहीं, दोनों का सात माह का बच्चा था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
जैस्मिन गिल, मृतका - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा जिले के गांव डाला के निवासी गुरिंदर सिंह गिल पर अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो शहर में अपनी पत्नी जैस्मिन गिल की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोपी पर हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को जलाने का भी आरोप है। अमेरिकी पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पति गुरिंदर सिंह गिल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
ढाई साल पहले हुई थी शादी, 7 महीने का बच्चा
जानकारी के मुताबिक, जैस्मिन गिल और गुरिंदर सिंह गिल की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। दोनों कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो शहर में रह रहे थे। दंपती का सात महीने का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी और तलाक को लेकर विवाद जारी था।

जानकारी के अनुसार, जैस्मिन के अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद उसके चचेरे भाई ने अमेरिकी पुलिस के पास गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान मामले में पति गुरिंदर सिंह गिल की कथित भूमिका सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी पर पत्नी की हत्या करने और शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश करने के आरोप हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। बता दें कि लड़की का परिवार पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें