फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मोगा में आवारा कुत्तों का आतंक, एक शख्स को नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट; क्या बोली पत्नी?

Sun, 28 Jun 2026 01:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

मोगा में एक शख्स पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे शख्स को दर्दनाक मौत मिली। व्यक्ति खेत से काम कर घर लौट रहा था। सोमवार सुबह लोगों को खेत में शव मिला। 
विज्ञापन
कुत्तों के हमले से व्यक्ति की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा जिले के गांव कपूरे में बीती रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सरबजीत सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सरबजीत सिंह गांव के एक जमींदार के यहां मजदूरी का काम करते थे। बीती रात वह धान के खेत में पानी लगाने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन




आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला  
घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर अंधेरे में आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और उन पर बुरी तरह हमला कर दिया। कुत्तों ने उन्हें इतना काटा कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह ग्रामीणों ने धान के खेत में सरबजीत सिंह का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


मजदूरी करता था सरबजीत
मृतक अपने पीछे दो बच्चों और परिवार को छोड़ गया है। परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है। सरबजीत सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। 
विज्ञापन


ग्रामीण बोले- समस्या विकराल
गांव निवासी सुखदेव सिंह और गुरबस्क सिंह ने बताया कि यह गांव में आवारा कुत्तों के हमले की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी 8 से 10 बार ऐसे हमले हो चुके हैं। गांव में 35-40 कुत्तों का झुंड है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को शिकायतें और मांग-पत्र सौंपे, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। सुखदेव सिंह ने कहा कि इन दिनों धान की बुवाई का सीजन चल रहा है, जिसके कारण किसानों को रात के समय खेतों में पानी लगाने जाना पड़ता है। सरबजीत सिंह के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने कहा अब रात को खेतों में जाने से डर लगता है। कहीं हमारे साथ भी सरबजीत सिंह जैसी घटना न हो जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आवारा कुत्तों की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीण बिना भय के अपने खेतों में काम कर सकें।

सरकार से आर्थिक सहायता की मांग 
मृतक की पत्नी रमनदीप कौर ने बताया कि उनके पति सुबह घर से काम पर निकले थे। रात को खेत में पानी लगाने के बाद जब वह घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और नोच-नोचकर उनकी हत्या कर दी। नवदीप कौर ने कहा कि उनके पति ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन के बाद परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता देने और परिवार के पालन-पोषण के लिए उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें