फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार का कहर: देर रात तीन लोगों को मारी टक्कर, एक शख्स की मौत

Sun, 30 Aug 2026 01:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

थार चालक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई व दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ शहर के इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दरिया गांव में शनिवार देर रात एक थार गाड़ी चालक ने तीन लोगों को टक्कर मारी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना देर रात हुई जब थार कार तेज रफ्तार से आ रही थी। चालक ने सड़क पर तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। बाकी तीन घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और चालक की पहचान व गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान जुटाए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें