फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में बवाल: पीएम आवास योजना की किस्त ना मिलने पर नाराज शख्स टंकी पर चढ़ा, मौके पर पहुंचा प्रशासन

Mon, 02 Nov 2026 04:49 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गुरलाभ सिंह सुरक्षित पानी की टंकी से नीचे उतर आया।
विज्ञापन
विरोधस्वरूप पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के कस्बा बाघापुराना में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों की मरम्मत के लिए मिलने वाली दूसरी किस्त जारी न होने से नाराज एक व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। व्यक्ति की पहचान गांव नाथोके निवासी गुरलाभ सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव के लोगों को योजना के तहत पहली किस्त मिले करीब पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक दूसरी किस्त की राशि जारी नहीं हुई। 

विज्ञापन




इसी के विरोध में गुरलाभ सिंह इंसाफ की मांग को लेकर बाघापुराना के तहसील कॉम्प्लेक्स स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी गुरलाभ सिंह पानी की टंकी पर चढ़ा था, जिसके बाद लोगों को योजना की पहली किस्त मिली थी लेकिन पांच महीने बीतने के बावजूद दूसरी किस्त नहीं मिलने से वह दोबारा विरोध जताने के लिए टंकी पर चढ़ गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गुरलाभ सिंह सुरक्षित पानी की टंकी से नीचे उतर आया। गुरलाभ सिंह ने बताया कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लोगों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता मंजूर हुई थी। सर्वे के बाद भी लोगों को समय पर किस्तें नहीं मिल रही थीं। करीब पांच महीने पहले भी लोगों ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पहली किस्त जारी की गई थी।

उन्होंने बताया कि पहली किस्त मिलने के बाद लोगों ने अपने कच्चे मकान तोड़कर नए मकान बनाने शुरू कर दिए। कई लोगों ने मकानों का निर्माण लेंटर तक करवा लिया, लेकिन दूसरी किस्त अब तक जारी नहीं हुई। इसके चलते कई परिवारों को घर से बाहर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गुरलाभ सिंह ने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए आज मजबूरन उन्हें पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करना पड़ा। प्रशासन की ओर से जल्द किस्त जारी करवाने का भरोसा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लोगों की किस्तें जारी नहीं की गईं तो वे दोबारा संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं, मौके पर नगर पंचायत अधिकारी ने बताया कि जल्द दूसरी किस्त जारी की जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें