फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना पश्चिम उप चुनाव: मतदाता सूची में विशेष संशोधन का शेड्यूल जारी, पांच मई को होगा प्रकाशन

Wed, 02 Apr 2025 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मतदान केंद्रों का तार्किक पुनर्गठन 4 अप्रैल 2025  (शुक्रवार) तक होगा। इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 9 अप्रैल को किया जाएगा। दावों और आपत्तियों को दाखिल करने की अवधि 9 अप्रैल   से 24 अप्रैल तक होगी।
विज्ञापन
voter list - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने लुधियाना पश्चिम में उपचुनाव के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त संशोधन का शेड्यूल जारी किया है। फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन 5 मई को होगा। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि मतदाता सूची का विशेष संशोधन 1 अप्रैल से शुरू होगा।  
विज्ञापन


मतदान केंद्रों का तार्किक पुनर्गठन 4 अप्रैल 2025  (शुक्रवार) तक होगा। इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 9 अप्रैल को किया जाएगा। दावों और आपत्तियों को दाखिल करने की अवधि 9 अप्रैल   से 24 अप्रैल तक होगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 2 मई तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 5 मई को किया जाएगा। सिबिन सी ने बताया कि लुधियाना पश्चिम के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त संशोधन संबंधी राज्य की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को एक पत्र जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें