चुनाव आयोग ने लुधियाना पश्चिम में उपचुनाव के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त संशोधन का शेड्यूल जारी किया है। फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन 5 मई को होगा। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि मतदाता सूची का विशेष संशोधन 1 अप्रैल से शुरू होगा।
मतदान केंद्रों का तार्किक पुनर्गठन 4 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) तक होगा। इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 9 अप्रैल को किया जाएगा। दावों और आपत्तियों को दाखिल करने की अवधि 9 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 2 मई तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 5 मई को किया जाएगा। सिबिन सी ने बताया कि लुधियाना पश्चिम के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त संशोधन संबंधी राज्य की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को एक पत्र जारी किया जा चुका है।