फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana by-election: लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के लिए 19 को मतदान, कांग्रेस, आप व शिअद ने उतारे प्रत्याशी

Sun, 25 May 2025 10:26 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लुधियाना उपचुनाव के लिए तारीख का एलान किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से रविवार सुबह की देश के पांच राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की गई है। इसके तहत लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट के लिए 19 जून को मतदान होगा। 
विज्ञापन
evm vote voting new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की घोषणा कर दी है। 19 जून होगा मतदान होगा और 23 जून को मतगणना होगी। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिअद ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अभी तक भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन


लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को मैदान में उतारा है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है।  शिरोमणि अकाली दल ने उपचुनाव के लिए पारुपकर सिंह घुम्मन को टिकट दिया है। 

पैराशूट उम्मीदवार उतार सकती है भाजपा
कुछ दिन पहले भाजपा के प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी ने भी दो दिन तक लुधियाना में कैंप किया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत की और फीडबैक लिया। इसके अलावा चार अप्रैल को पार्टी ऑब्जर्वर डॉ. नरिंदर सिंह रैना ने लुधियाना पहुंचे। वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके एडवोकेट बिक्रम जीत सिद्धू के अलावा हलका पश्चिम उपचुनाव में टिकट पाने के लिए पूर्व प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय किसान नेता सुखमिंदर पाल सिंह गरेवाल, भाजपा महासचिव अनिल सरीन, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष राशि अग्रवाल, पूर्व जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल, मीडिया पेनालिस्ट राकेश कपूर समेत कुल 22 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। रूपाणी एवं डॉ. रैणा ने दावेदारों के साथ बातचीत करके होमवर्क कर लिया है। पार्टी सूत्र यह भी बताते हैं कि भाजपा पेराशूट से भी उम्मीदवार उतार सकती है। इसके अलावा उपचुनाव में कड़ी टक्कर देने के लिए भाजपा पैराशूट से भी उम्मीदवार को उतारने पर विचार कर रही है, यह कोई सेलिब्रिटी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें