फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में महंगी नहीं होगी शराब: मंत्रिमंडल बैठक में एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी, 12800 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य

Mon, 23 Feb 2026 03:12 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीने के शौकिनों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब में इस बार शराब के दाम नहीं बढ़ेंगे। सोमवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक में एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दी गई है। 
विज्ञापन
Liquor, शराब, शराब - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब सरकार ने एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दी है। इसके तहत पंजाब में शराब महंगी नहीं होगी। 

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक में नई एक्साइज पॉलिसी के तहत पिछले साल जिन ग्रुपों ने शराब के ठेके लिए थे, उन्हें इस बार भी 6.5 प्रतिशत रेट बढ़ोतरी के साथ प्राथमिकता दी जाएगी। पंजाब में इस वित्त वर्ष के दौरान शराब बिक्री से 12800 करोड़ रुपये राजस्व इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

ये फैसले भी लिए गए
पंजाब में कोविड वॉलिंटियर्स को नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्तियों में 5 से लेकर 10 अंक तक विशेष लाभ मिलेगा। गैंगस्टरों, अपराधियों, नशा तस्करों की मुखबिरी करने वाले लोगों की इनाम राशि भी बढ़ाई गई। वन टाइम सेटलमेंट योजना की मिआद 30 जून तक की गई है। बाढ़ के दौरान जिन जमीनों पर खेती कर रहे जो किसान, भले ही जमीन के मालिक न हों तब भी उन्हें बाढ़ मुआवजा दिया जाएगा। विशेष कमेटी उन काश्तकारों की तस्दीक करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें