फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस दाखिले के लिए अंतिम मौका कल तक, 200 सीटों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 12 Aug 2026 11:07 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस की कुल 200 सीटें हैं। इनमें 30 सीटें ऑल इंडिया कोटा, चार सेंट्रल पूल और 10 विदेशी विद्यार्थियों के लिए निर्धारित हैं। जबकि 156 सीटें यूटी चंडीगढ़ पूल के तहत हैं।
विज्ञापन
जीएमसीएच 32 - फोटो : https://gmch.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अब 13 अगस्त शाम 5:30 बजे तक का समय बचा है। नीट-यूजी 2026 के आधार पर होने वाले दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू हुई थी। कॉलेज के प्रॉस्पेक्टस के अनुसार निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस की कुल 200 सीटें हैं। इनमें 30 सीटें ऑल इंडिया कोटा, चार सेंट्रल पूल और 10 विदेशी विद्यार्थियों के लिए निर्धारित हैं। जबकि 156 सीटें यूटी चंडीगढ़ पूल के तहत हैं। यूटी पूल में एससी के लिए 23, ओबीसी (एनसीएल) के लिए 11 और सामान्य वर्ग के लिए 122 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन सीटों में पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए क्षैतिज आरक्षण भी शामिल है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 अगस्त को प्रोविजनली एलिजिबल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। दस्तावेजों में किसी तरह की कमी होने पर उसे दूर करने के लिए 18 अगस्त शाम 5:30 बजे तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद उसी दिन अंतिम प्रोविजनली एलिजिबल सूची जारी होगी।
विज्ञापन


20 अगस्त को पहली काउंसलिंग
एमबीबीएस की पहली काउंसलिंग 20 अगस्त को ई-ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, जीएमसीएच-32 में होगी। दाखिले के समय उम्मीदवारों को सभी मूल प्रमाणपत्र और दस्तावेज साथ लाने होंगे। केवल अटेस्टेड कॉपी के आधार पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चयन पूरी तरह नीट यूजी 2026 की रैंक/मेरिट के आधार पर होगा।

चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल बोर्ड के सामने जांच करवानी होगी और मेडिकल रूप से फिट पाए जाने के बाद ही दाखिला दिया जाएगा। कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग में शामिल होना दाखिले की गारंटी नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें