लक्खा सिधाना और मोहनजीत शेरो जेल से रिहा
- फोटो : संवाद
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर चल रहा धरना 24वें दिन भी जारी रहा। इस बीच इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार लक्खा सिधाना और मोहनजीत शेरो को नाभा जेल से रिहा कर दिया गया। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बुधवार देर रात तक झोटा के परिवार और इंसाफ कमेटी के साथ बैठक की। इसमें उनकी मांगें मानने, दर्ज मामले रद्द करने और गिरफ्तार युवकों को छोड़ने का भरोसा दिया गया।
इंसाफ कमेटी और परिवार के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जब तक इरादतन हत्या के मामले में नामजद अज्ञात व्यक्तियों सहित अन्य गिरफ्तार युवकों को रिहा नहीं किया जाता और दर्ज मामलों की कैंसिलेशन रिपोर्ट नहीं मिलती, तब तक झोटा का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।