जगजीत डल्लेवाल का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताया है। हालांकि, उनके साथी किसान नेता अभिमन्यु कोहर ने कहा कि डल्लेवाल का हौसला अभी भी बुलंद है।
पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन बुधवार को 30वें दिन में प्रवेश कर गया। डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिसमें उनकी प्रमुख मांग केंद्र सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी और अन्य किसानों की समस्याओं का समाधान है। वहीं आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा दोपहर दो बजे डल्लेवाल से मिलने खनौरी बॉर्डर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं डल्लेवाल का मेडिकल चेकअप करवाने के लिए खनौरी बॉर्डर जा रही एक मेडिकल टीम हादसे का शिकार हो गई है। घायलों को राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में भर्ती कराया गया है।