फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तरनतारन में पुलिस से मुठभेड़ के बाद लंडा हरिके गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, एएसआई भी धरा गया

Wed, 25 Dec 2024 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आरोपियों में एक पंजाब पुलिस में स्थानीय रैंक एएसआई भी है। वारदात में उसकी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। वह नशे का आदी है और उसने अपनी पिस्तौल शूटरों को गिरवी रख दी थी।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लंडा हरिके गिरोह के चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो शूटरों के पैर में गोली लगी। 22 दिसंबर को भगोड़े लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके और यादविंदर सिंह उर्फ यादा, निवासी गांव चंबा, थाना चोहला साहिब, तरनतारन के कहने पर दो शूटरों ने वीर सिंह, निवासी रुरीवाला, तरनतारन के गेट पर गोलियां चलाईं और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना चोहला साहिब, तरनतारन में केस दर्ज किया। पुलिस ने दोनों शूटरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान शूटरों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं और जवाबी कार्रवाई में तरनतारन के गांव रुरीवाला निवासी यादविंदर सिंह और कुलदीप सिंह उर्फ लड्डू घायल हो गए। कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल .32 बोर और कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यादविंदर सिंह उर्फ यादा, गांव रुरीवाला निवासी, कुलदीप सिंह उर्फ लड्डू, गांव रुरीवाला निवासी, प्रभदीप सिंह, गांव धुन धाई वाला निवासी और पवनदीप सिंह, निवासी सरहाली कलां (पंजाब पुलिस में स्थानीय रैंक एएसआई) हुई है। वारदात में उसकी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि वह नशे का आदी है और उसने अपनी पिस्तौल शूटरों को गिरवी रख दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें