फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना पुलिस ने रणनीति तैयार: नशे की रोकथाम और नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस का साथ देंगे स्थानीय लोग

Wed, 12 Nov 2025 06:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

नशे की रोकथाम के लिए खन्ना पुलिस ने नई रणनीति तैयार की है। एसएसपी खन्ना के निर्देशों पर पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने दफ्तरों में स्थानीय लोगों व गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संस्थाओं और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे की रोकथाम के लिए खन्ना पुलिस ने नई रणनीति तैयार की है। एसएसपी खन्ना के निर्देशों पर पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने दफ्तरों में स्थानीय लोगों व गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संस्थाओं और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में नशा तस्करी और नशाखोरी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अकेले इस लड़ाई को नहीं जीत सकती, इसके लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन


डीएसपी विनोद कुमार ने कहा कि लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जहां भी नशा बिकता पाया जाएगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर आप नेता राजेंद्र सिंह जीत, पार्षद सुखमंजीत सिंह, परमप्रीत सिंह, सर्वदीप सिंह, पार्षद पति हरजीत सिंह भाटिया के अलावा खन्ना के अन्य गणमान्य लोगों ने भी पुलिस को सहयोग देने का भरोसा दिया और अपने-अपने इलाकों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें