फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshdeep Dalla: कौन है आतंकी अर्शदीप डल्ला?, हरदीप सिंह निज्जर का राइड हैंड, पंजाब में ऐसे फैला रहा था आतंक

Mon, 11 Nov 2024 09:55 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह गिल्ल उर्फ अर्शदीप डल्ला को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि डल्ला को ओंटारियो प्रांत के मिल्टन शहर में 27-28 अक्तूबर को हुई गोलीबारी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
केटीएफ आतंकी अर्शदीप डल्ला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर व खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला पंजाब में आतंकवाद की जड़ों को कनाडा में बैठ कर मजबूत कर रहा था। अर्शदीप पंजाब में आंतकी फंडिंग करने, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने, हत्या और जबरन वसूली के मामलों में वांछित है। जनवरी 2023 में अर्शदीप को भारतीय गृह मंत्रालय की तरफ से आतंकी भी घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन


नेशनल इन्वेस्टिशन एजेंसी (एनआईए) की जांच के अनुसार अर्शदीप कनाडा में बैठकर पंजाब, हरियाणा सहित कई प्रदेशों में गैंगस्टरों को संचालित कर रहा था। साथ ही उसका पाकिस्तान में बैठे आंतकियों से भी लिंक था। इसी आधार पर पंजाब सहित देश के कई हिस्सों में अर्शदीप आंतकियों को मॉडयूल चला रहा था। अर्शदीप डल्ला पहले गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल रहा और बाद में आतंकी बन गया। 

पंजाब के मोगा का रहने वाला है डल्ला
डल्ला मूल रूप से पंजाब के मोगा का रहने वाला है और कुछ वर्षों से कनाडा में छिपकर बैठा था। एनआईए के मुताबिक साल 2022 में अर्शदीप नकली पासपोर्ट बनाकर कनाडा फरार हो गया था। इसी साल इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। इससे पहले पंजाब पुलिस ने अर्श डल्ला की तरफ से फंड किए जा रहे कई गिरोहों का पर्दाफाश किया था। इस दौरान अर्शदीप के कई सहयोगियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। पंजाब पुलिस ने आरोपी सहयोगियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में नकली आईईडी, हैंड ग्रेनेड, गोला बारूद और अन्य हथियार भी बरामद किए थे। पंजाब पुलिस को डल्ला की भी तलाश थी।
विज्ञापन


डल्ला का भाई बलदीप कनाडा में
एनएआई की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी अर्शदीप सिंह का भाई बलदीप सिंह डल्ला कथित तौर पर फर्जी तौर पर कनाडा भागा हुआ है। साल 2022 में मोगा सिटी-1 पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। साल 2021 में बलदीप को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उस समय दावा किया था कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक एरिया से चार विदेशी पिस्टल की बरामदगी की गई थी। पंजाब पुलिस का यह भी दावा है कि बलदीप अपने भाई अर्शदीप डल्ला के लगातार संपर्क में था और अपने भाई के इशारे पर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में संदिग्ध था।

निज्जर का दाहिना हाथ डल्ला
डल्ला खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर का दाहिना हाथ माना जाता था। निज्जर की कनाडा में हत्या कर दी गई थी। निज्जर का जन्म पंजाब के जालंधर जिले में हुआ था। युवा अवस्था के दौरान 1997 में वह कनाडा चला गया था। कनाडा में उसने खालिस्तान समर्थकों के लिए नई जमीन तैयार की। भारत ने उसे आतंकवादी करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें