फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: घरेलू विवाद में महिला ने तीन बच्चों सहित निगला जहर, एक बच्चे की मौत; घर पर नहीं था पति

Wed, 15 Jul 2026 11:29 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

गांव मल्लु कादराबाद निवासी लवकुश कुमार ने बताया कि देर रात जब वह खेतों से काम करके घर लौटा तो उनकी पत्नी संतोष देवी को उल्टी हो रही थी और उनके पास कीटनाशक की एक बोतल पड़ी थी। तथा बच्चे अर्ध-बेहोशी की हालत में थे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के मल्लु कदराबाद में घरेलू विवाद में एक प्रवासी महिला ने अपने तीन बच्चों के सहित कथित तौर पर जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां एक बच्चे की मौत हो गई। बाकी तीनों की गंभीर हालत के चलते उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव मल्लु कादराबाद निवासी लवकुश कुमार ने बताया कि देर रात जब वह खेतों से काम करके घर लौटा तो उनकी पत्नी संतोष देवी को उल्टी हो रही थी और उनके पास कीटनाशक की एक बोतल पड़ी थी। तथा बच्चे अर्ध-बेहोशी की हालत में थे। उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से पत्नी संतोष देवी और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जिसमे आठ वर्ष की अमृता और छह साल की खुशी और दो साल के एक लड़के को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. करणप्रीत सिंह ने सभी का उपचार किया। लेकिन इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। शेष तीन की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीँ इस संबंध में संबंधित पुलिस स्टेशन को भी सूचित कर दिया गया है। थाना सदर एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रेफर किये गए तीनों मरीजों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें