फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: टू ब्लेंड कैफे में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर बैठे दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 11 Nov 2026 04:17 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों और मैरिज पैलेसों में हथियार लेकर जाने संबंधी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर हथियारों और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर जाने के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने सख्ती शुरू कर दी है। 6 नवंबर को जारी आदेशों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित टू ब्लेंड कैफे (सेक्टर 116-117) में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कैफे में हथियारों का प्रदर्शन और गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी .45 बोर पिस्तौल बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टू ब्लेंड कैफे के मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शिवा थापर के पास से पिस्तौल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 में इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की देखरेख में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों और मैरिज पैलेसों में हथियार लेकर जाने संबंधी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर हथियारों और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें