फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बड़े हमले की आशंका: बीएसएफ को इनपुट, गुरदासपुर-पठानकोट सहित सरहदी इलाकों में अलर्ट

Wed, 08 Jan 2025 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीमा सुरक्षा बल को सरहदी जिलों गुरदासपुर और पठानकोट में आतंकी हमले को लेकर  इनपुट मिले हैं। बीएसएफ दिल्ली हेडक्वार्टर ने बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
पंजाब से लगती पाक सीमा पर तैनात महिला प्रहरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सरहदी इलाके में किसी बड़े हमले का अंदेशा जताया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को इससे जुड़े इनपुट मिले हैं। नई दिल्ली स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर से डीआईजी, कमांडेंट, 2आईसी और इंस्पेक्टर रैंक सहित 7 अफसरों की टीम मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंची। 
विज्ञापन


टीम ने गृह सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की। इसमें पंजाब पुलिस के भी कई अफसर शामिल थे। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरदासपुर और पठानकोट में आतंकी हमले को लेकर बड़े इनपुट मिले हैं जिन्हें बीएसएफ ने पंजाब सरकार, एनआईए और भारतीय खुफिया एजेंसियों के साथ साझा किया है। यहां तक कि बीएसएफ दिल्ली हेडक्वार्टर से आए अफसरों ने बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने को लेकर भी बात की। बीएसएफ के अफसरों ने गृह सचिव से सरहदी इलाके में पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की दिशा में नाइट विजन कैमरा, हथियारों और ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम और बॉर्डर एरिया के थानाें की मुस्तैदी बढ़ाने के लिए कहा है।

बॉर्डर एरिया से लगातार की जा रही फंडिंग

बीएसएफ के अधिकारियों ने पंजाब पुलिस, एनआईए और अन्य एजेंसियों के साथ सरहदी इलाके से इन दिनों बढ़ी टेरर फंडिंग को लेकर इनपुट साझा किए हैं। टेरर फंडिंग के जरिए एक बार फिर प्रदेश में खालिस्तानी आतंकी मूवमेंट को हवा देने की कोशिश की जा रही है। केजेडएफ के चीफ रणजीत सिंह नीटा ग्रीस में बैठे जसविंदर सिंह मन्नू और यूके बैठे जगजीत सिंह के जरिए आतंकी हमलों को अंजाम देने की प्लानिंग की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें