एक पहिए पर खड़ा हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सेना की व्रज कोर ने ऑपरेशन राहत के तहत गुरदासपुर, अमृतसर और अजनाला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने और राहत पहुंचाने का काम किया। इस दौरान ब्यास नदी के किनारे कपूरथला के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोर के सैनिकों ने फंसे हुए परिवारों और पशुओं को निकाला और लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की।
बाढ़ प्रभावित परिवार के साथ मासूम की स्वास्थ्य जांच करते सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना की पश्चिमी कमान भी पंजाब के विभिन्न इलाकों में राहत कार्यों में जुटी है। 47 टुकड़ियां बाढ़ग्रस्त इलाकों में सक्रिय हैं। सेना के फॉर्मेशन इंजीनियरों, चिकित्सा और संचार संसाधनों को भी तैनात किया गया है। इस मिशन में तीन उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों, 10 टोही और अवलोकन हेलीकॉप्टरों, छह एमआई-17 और एक चिनूक सहित 20 विमानों ऑपरेशन में लगे हुए हैं।