फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन हॉकी चैंपियनशिप: भारत ने बांग्लादेश को रौंदा, 13-0 से दी मात; मंदीप की हैट्रिक

Tue, 27 Oct 2026 09:46 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर

सार

 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया। भारत ने 13-0 से बांग्लादेश की टीम को मात देकर अपना पहला मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारत ने बांग्लादेश को रौंदा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने धमाकेदार आगाज करते हुए बांग्लादेश को 13-0 से करारी शिकस्त दी। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मंदीप सिंह ने शानदार हैट्रिक जमाई, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। पंजाब में 17 साल बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की वापसी के बीच भारतीय टीम का प्रदर्शन दर्शकों के लिए यादगार रहा।

विज्ञापन




मैच के शुरुआत से ही भारत ने दिखाया आक्रामक खेल
भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद मंदीप सिंह ने दो गोल दागे और पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 4-0 से आगे हो गया। दूसरे क्वार्टर में अभिषेक और नीलकांता शर्मा ने गोल करके मध्यांतर तक बढ़त 6-0 कर दी।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने करीब एक मिनट में दागे तीन गोल
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रमण और तेज कर दिया। दिलप्रीत सिंह ने लगातार दो गोल किए, जबकि हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 9-0 कर दिया। भारत ने लगभग एक मिनट के भीतर तीन गोल दागकर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

Trending Videos
विज्ञापन

मंदीप सिंह ने लगाई हैट्रिक
चौथे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इसके बाद मंदीप सिंह ने 54वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। हार्दिक सिंह ने भी गोल किया, जबकि भारतीय टीम ने अंतिम मिनटों में दो और गोल करके स्कोर 13-0 पहुंचा दिया।

भारत की ओर से मंदीप सिंह ने तीन, हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने दो-दो गोल किए। अभिषेक, नीलकांता शर्मा, जुगराज सिंह और हार्दिक सिंह ने भी गोल किए। भारतीय टीम ने शानदार आक्रमण, तेज पासिंग और पेनल्टी कॉर्नर पर प्रभावी प्रदर्शन के दम पर टूर्नामेंट में बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, मंगलवार को खेले गए दो अन्य मुकाबलों में मलेशिया की टीम ने चीन को 5-4 से शिकस्त दी और जापान की टीम ने दक्षिण कोरिया की टीम को 3-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें