फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: हाई अलर्ट पर पंजाब, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च; रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर तलाशी अभियान

Thu, 14 Aug 2025 09:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर पुलिस टीमों ने राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों के संवेदनशील इलाकों में एक साथ फ्लैग मार्च किया। इसके बाद सभी संवेदनशील स्थानों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
अमृतसर में तलाशी अभियान चलाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के चलते पंजाब हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने राज्यभर में सुरक्षा कड़ी कर दी है और सभी फील्ड यूनिटों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर पुलिस टीमों ने राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों के संवेदनशील इलाकों में एक साथ फ्लैग मार्च किया। इसके बाद सभी संवेदनशील स्थानों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया। स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि सीपी, एसएसपी की अगुवाई में पुलिस टीमों ने अपने-अपने जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस अभ्यास का उद्देश्य आम लोगों में विश्वास बढ़ाना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को तैयार करना था।

अर्पित शुक्ला ने बताया कि एसपी रैंक के अधिकारी की निगरानी में राज्यभर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, शॉपिंग मॉल, सार्वजनिक पार्क आदि में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए 1,500 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली लगभग 250 पुलिस टीमों को तैनात किया गया, जिन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान आम जनता को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित की।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों ने नशे के अभियान के तहत 53 एफआईआर दर्ज कर तस्करी के आरोप में 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके कब्जे से 2.4 किलोग्राम हेरोइन और 42,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें