सवा चार साल में निपटाए 28273 केस
पंजाब में सवा चार साल में अदालतों ने एनडीपीएस के 28273 मामले निपटाए हैं। जिनमें से 23846 मामलों में दोषियों को सजा मिली है। जिन केसों में सजा नहीं मिली, उनके क्या कारण हैं, इसकी भी पंजाब पुलिस समीक्षा करेगी ताकि सजा की दर और और बढ़ाया जा सके।
साल 2022 में कोर्ट ने एनडीपीएस के 4812 निपटाए। जिसमें से 3870 मामलों में सजा हुई, जो 80.42% रही। साल 2023 में यह दर बढ़कर 80.77% हो गई। इस साल 6976 मामलों में से 5635 में सजा हुई। साल 2024 में यह दर 85.41% पहुंची और 7281 में से 6219 मामलों में सजा हुई। साल 2025 में सजा दर 87.99% दर्ज की गई। इस साल 7373 मामलों में से 6488 में सजा हुई। साल 2026 में, अब तक निपटाए गए 1831 मामलों में से 1634 में सजा हो चुकी है। इस दौरान सजा की दर बढ़कर 89.24% हो गई है।
जांच अफसरों को प्रशिक्षण
एनडीपीएस मामलों में जांच और पुख्ता हो। इसके लिए पंजाब पुलिस अपने जांच अधिकारियों को पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में अनिवार्य सर्टिफिकेशन ट्रेनिंग दिलवा रही है। इस यूनिवर्सिटी में अब तक 400 से ज्यादा जांच अफसरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस दौरान उन्हें तलाशी, जब्ती और सबूतों को संभालने के लिए सख्त प्रक्रियागत सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। जांच अफसरों को वैज्ञानिक जांच के तरीकों और सबूतों की सुरक्षा (चेन ऑफ कस्टडी) के नियमों की भी ट्रेनिंग दी जा रही है।