फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Entry Tax: क्या पंजाब में हिमाचल के वाहनों पर लगेगा एंट्री टैक्स? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, निशाने पर सुक्खू

Thu, 12 Mar 2026 03:17 PM IST
Ankesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने दूसरे राज्यों के वाहनों पर एंट्री शुल्क बढ़ा दिया है। इस फैसला का पंजाब में खासा विरोध हो रहा है। क्योंकि पंजाब हिमाचल का पड़ोसी राज्य है और ज्यादातर पंजाब के लोग हिमाचल आते-जाते हैं। 
विज्ञापन
पंजाब में एंट्री टैक्स। (फाइल) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पंजीकृत वाहनों पर पंजाब सरकार एंट्री टैक्स लगाने की संभावनाएं तलाश रही है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को विधानसभा में यह इस संबंध में जानकारी दी है। एक सवाल के जवाब में चीमा ने कहा कि स्थानीय निकाय, लोक निर्माण विभाग और कानूनी विशेषज्ञों की इस पर राय ली जाएगी और अगर प्रावधान होगा तो एंट्री टैक्स लगाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार की अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर प्रवेश शुल्क में अत्यधिक वृद्धि करने के लिए कड़ी आलोचना की और कहा कि हिमाचल सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण वह दूसरे राज्यों के लोगों पर इस तरह के बोझ डाल रहे हैं।

चीमा ने बुधवार को विधायक दिनेश चड्ढा के एक प्रश्न के जवाब में यह बात कही थी, जिन्होंने पूछा था कि क्या हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों पर सरकार एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर रही है या नहीं, इस बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। चीमा ने कहा कि एक राष्ट्र एक कर सिद्धांत के तहत कोई भी राज्य दूसरे राज्य पर कोई कर नहीं लगा सकता लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर प्रवेश शुल्क 70 से बढ़ाकर 170 रुपये प्रति वाहन कर दिया है जबकि अधिकतर पंजाबी पड़ोसी राज्य हिमाचल में यात्रा करते हैं।
विज्ञापन


चीमा ने कहा कि हिमाचल सरकार की स्थिति ऐसी है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रोक दिया गया है और नई भर्तियां बंद कर दी गई हैं। गरीबों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना भी बंद कर दी गई है। खराब वित्तीय स्थिति के कारण ही एंट्री टैक्स बढ़ा दिया है। चीमा ने कहा कि वह स्थानीय निकाय और लोक निर्माण मंत्री से संबंधित कानूनों का अध्ययन कराने का आग्रह करेंगे ताकि यह पता चल सके कि हिमाचल में पंजीकृत वाहनों पर एंट्री टैक्स लगा सकते हैं या नहीं।

पिछले महीने एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी के बाद हिमाचल सीमा के निकट पंजाब के गांवों के लोगों में काफी रोष है। विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि हिमाचल की तरह ही पंजाब को भी यह टैक्स लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें