फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब के डीजीपी को आदेश: कैनेडियन बच्चे और उसके पिता को हर हाल में पेश करें, मां ने दाखिल की थी याचिका

Tue, 06 May 2025 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिता को कनाडा की अदालत ने मात्र 2 से 3 हफ्तों के लिए बच्चे के साथ भारत आने की अनुमति दी थी, जो कुछ शर्तों के साथ थी। पिता ने इन शर्तों का उल्लंघन करते हुए न केवल कनाडा वापसी से इन्कार किया बल्कि भारत सरकार से वीजा विस्तार भी हासिल कर लिया।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कैनेडियन महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए हरियाणा व पंजाब के डीजीपी को आदेश दिया है कि वह हर हाल में याची के पति व बच्चे को अदालत में पेश करें। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसा करने में विफल रहने पर दोनों डीजीपी को वीसी के जरिए हाजिर होना होगा। पिता पर आरोप है कि उसने कनाडा की अदालत के आदेश का उल्लंघन करते हुए बच्चे को भारत (मोहाली) में जबरन रोके रखा।

यह पढ़ें: पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम: एसबीएस नगर से RPG-IED समेत विस्फाेटकों का जखीरा बरामद

सिंगल बेंच ने मां को साैंपी थी कस्टडी

सिंगल बेंच ने फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट किया था कि भले ही पिता का चरित्र निष्कलंक हो और वह बच्चे की देखभाल के लिए पूरी तरह से सक्षम हो और भले ही मां से बिना किसी उचित कारण के उसका अलगाव हुआ हो, लेकिन फिर भी बच्चे के कल्याण की दृष्टि से उसकी कस्टडी मां के पास होना ही अधिक उपयुक्त होगा। खासकर तब, जब बच्चा बहुत ही नाजुक उम्र में हो या उसकी सेहत नाजुक हो, तो मां की स्वाभाविक देखभाल और भावनात्मक लगाव की तुलना किसी भी वैकल्पिक देखभाल से नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


मां ने अदालत को बताया था कि पिता को कनाडा की अदालत ने मात्र 2 से 3 हफ्तों के लिए बच्चे के साथ भारत आने की अनुमति दी थी, जो कुछ शर्तों के साथ थी। पिता ने इन शर्तों का उल्लंघन करते हुए न केवल कनाडा वापसी से इन्कार किया बल्कि भारत सरकार से वीजा विस्तार भी हासिल कर लिया, जबकि उसने कनाडा की अदालत के उस आदेश को छुपा लिया जिसमें मां को बच्चे की संपूर्ण कस्टडी और निर्णय लेने का अधिकार सौंपा गया था। 

सिंगल बेंच ने आदेश दिया था कि बच्चे की कस्टडी मां को सौंपी जाए। इसके बाद याची का पति बच्चे के साथ गायब हो गया। आदेश का पालन न होने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई। हाईकोर्ट ने इसे आदेश का अपमान मानते हुए अब हरियाणा व पंजाब के डीजीपी को हर हाल में मंगलवार को बच्चे को पिता के साथ कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें