फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: हेरोइन और हथियारों का जखीरा बरामद, बॉर्डर पार से आई थी खेप; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sun, 05 Jul 2026 01:55 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर

सार

पुलिस के मुताबिक खेत से पांच विदेशी पिस्तौलें, 10 मैगजीन और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से तस्करी कर भारतीय सीमा में गिराए गए थे।
विज्ञापन
हथियार - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर सीमा क्षेत्र में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सर्च ऑपरेशन के दौरान दो किलो 440 ग्राम हेरोइन, पांच विदेशी पिस्तौलें, दस मैगजीन व 47 कारतूस बरामद किए हैं। उक्त सामग्री पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम आई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान बीएसएफ ने पुलिस को सीमावर्ती गांव बूला राय हिठाड़ के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान गांव बूला राय हिठाड़ निवासी अमृतपाल सिंह पुत्र शंभू सिंह के खेतों से एक बड़ा हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। 

पुलिस के मुताबिक खेत से पांच विदेशी पिस्तौलें, 10 मैगजीन और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से तस्करी कर भारतीय सीमा में गिराए गए थे। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इसी तरह बीएसएफ बटालियन-50 को दोना मत्तड़ गजनी वाला के खेतों से दो किलो 440 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद हुई है। ये भी पाकिस्तानी ड्रोन से भारतीय क्षेत्र में फेंकी गई थी। पुलिस और बीएसएफ पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। इसके साथ यह पता लगाया जा रहा है कि इस खेप को किसके लिए भेजा गया था और इसके पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें