हाल ही में हिमांशु सूद ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर नमित शर्मा के निर्देश पर हरिद्वार में एक होटल व्यवसायी पर गोलियां चलाईं थी। उन्हें मध्यप्रदेश और कपूरथला में अन्य 2 लक्ष्यों को खत्म करने का काम सौंपा गया था।
काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक गुर्गे हिमांशु सूद निवासी फगवाड़ा, कपूरथला को गिरफ्तार कर एक टारगेट किलिंग की योजना को नाकाम कर दिया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई यूएई स्थित नमित शर्मा के निर्देश पर काम कर रहा था, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है।
विज्ञापन
हाल ही में हिमांशु सूद ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर नमित शर्मा के निर्देश पर हरिद्वार में एक होटल व्यवसायी पर गोलियां चलाईं थी। उन्हें मध्यप्रदेश और कपूरथला में अन्य 2 लक्ष्यों को खत्म करने का काम सौंपा गया था। आरोपियों से दो पिस्तौल एक .30 बोर PX3 पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस के साथ और एक .32 पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद की गई है। आरोपी पर अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।