फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: मोहाली में जमकर बरसे बदरा, जीरकपुर में सड़कें लबालब, घुटनों तक भरा पानी, ट्रैफिक जाम

Mon, 05 May 2025 05:01 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोहाली के जीरकपुर में सोमवार को हुई तेज बरसात के बाद सड़कों पर पानी भर गया। कई दोपहिया वाहन पानी की वजह से बंद हो गए। पानी से लबालब सड़कों की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। 
विज्ञापन
बारिश के बाद जीरकपुर का हाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई के पहले सप्ताह ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) के लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। शहर में बीते दो दिन से मौसम मेहरबान बना हुआ है। जहां रविवार को कई जगह कुछ देर बारिश हुई। वहीं सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। दोपहर में शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। 
विज्ञापन


मोहाली के जीरकपुर में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। जीरकपुर में हुई तेज बरसात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जीरकपुर बाजार पानी से लबालब हो गया। तेज बारिश के बाद घुटनों तक पानी भर गया। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह तो पानी दुकानों के अंदर घुस गया, जिससे दुकान में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है। 



सड़कों पर भरे पानी के वजह से कई दोपहिया वाहन चलते-चलते बंद हो गए। वहीं ट्रैफिक जान की स्थिति भी बन गई। इसके अलावा राहगीरों को जूते उतार कर सड़क पार करना पड़ी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

इससे पहले रविवार की सुबह 5:45 बजे चंडीगढ़ के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। कुछ ही मिनटों में 7.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद दिनभर हल्की धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते आसमान फिर से बादलों से ढक गया। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बनी हुई है। चंडीगढ़ की लाइफ लाइन सुखना लेक पर लोगों ने हल्की हवाओं और बादलों से ढके आसमान के बीच मौसम का भरपूर आनंद लिया। गर्मी से राहत पाकर परिवार और बच्चों के साथ टहलने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें