फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बरसा सावन: झमाझम बारिश से पारा धड़ाम, उमस और गर्मी से मिली राहत; 23 तक ऐसा ही रहेगा माैसम

Mon, 20 Jul 2026 10:12 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय मानसून के कारण अगले चार दिन लगातार बारिश का दौर बना रह सकता है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमस और गर्मी से बेहाल चंडीगढ़ के लोगों को राहत मिल गई है। सोमवार को सुबह झमाझम बरसात शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन




विज्ञापन


विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से गिरकर करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पिछले 24 घंटों में शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ ऑब्जर्वेटरी में 6.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस दौरान हवा में अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 91 फीसदी और न्यूनतम 62 फीसदी रही।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। 22 जुलाई को भारी बारिश का सबसे अधिक असर रहने का अनुमान है जबकि 23 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ वर्षा जारी रह सकती है। 



24 जुलाई को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय मानसून के कारण अगले चार दिन लगातार बारिश का दौर बना रह सकता है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें