फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगला साहिब में दिल्ली पुलिस के प्रवेश पर सियासत: सीएम मान का बीजेपी पर हमला, कहा- सिख कौम नहीं करेगी माफ

Sun, 11 Oct 2026 11:14 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस तालिबानी रवैये का परिचय देते हुए नंगे सिर और पैरों में जूते पहनकर गुरुद्वारा साहिब परिसर में दाखिल हुई। पुलिस की इस हरकत से गुरु घर की पवित्रता और मर्यादा तार-तार हुई है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @bhagwant mann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस के कथित प्रवेश को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे गुरु घर की मर्यादा और सिख धार्मिक मान्यताओं पर सीधा हमला करार दिया है। 

विज्ञापन




 सीएम भगवंत मान ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि गुरु घर के दरवाजे जरूरतमंदों को शरण देने के लिए हमेशा खुले रहते हैं। बीते दिन जब देश के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा वहां पहुंचे, तो गुरु घर के सिद्धांतों और परंपराओं के अनुसार सेवादारों ने उन्हें शरण दी।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस तालिबानी रवैये का परिचय देते हुए नंगे सिर और पैरों में जूते पहनकर गुरुद्वारा साहिब परिसर में दाखिल हुई। पुलिस की इस हरकत से गुरु घर की पवित्रता और मर्यादा तार-तार हुई है। सिख कौम इस हरकत को कभी नहीं भूलेगी।

सीएम मान ने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी की शह पर की गई इस शर्मनाक हरकत के लिए सिख समाज और पूरी कौम उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें