फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब और ट्राईसिटी में बदला मौसम: बारिश से ठंड की दस्तक, किसानों की बढ़ी चिंता; अबोहर में सड़कों पर भरा पानी

Sun, 11 Oct 2026 10:33 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

नवरात्रिक पहले दिन पंजाब और ट्राईसिटी में मौसम बदल गया है। वहीं, हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी से ठंड ने दस्तक दे दी है। मौमस विभाग ने रविवार को पंजाब में बारिश और आंधी की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
अबोहर में सड़कों पर भरा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के विभिन्न जिलों और चंडीगढ़ ट्राईसिटी में मौसम का मिजाज बदल चुका है। शनिवार रात पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई। इसके अलावा ट्राईसिटी में सुबह से बादल छाए हुए हैं। फरीदकोट में शनिवार आधी रात से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे ठंड की दस्तक महसूस होने लगी है। 

विज्ञापन


Trending Videos

हलवारा में सुबह के समय आसमान में छाए काले बादल - फोटो : संवाद
अबोहर में सड़कों पर भरा पानी 
वहीं, अबोहर में सुबह से हुई बरसात के बाद सड़कों पर पानी भर गया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, लुधियाना के हलवारा में भी घने काले बादल झाए हुए हैं। वहीं, बरनाला में सुबह से हल्की बारिश शुरू हो गई है। वहीं, जगराओं में भी बारिश शुरू हो गई है। फिरोजपुर में सुबह चार बजे से बारिश हो रही है।

मौमस बदलने से ठंड की दस्तक - फोटो : संवाद
किसानों की बढ़ी चिंता 
वहीं, बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों के अनुसार, बारिश ऐसे समय में हुई है जब मंडियों में धान की फसल पड़ी है और खेतों में भी बड़ी मात्रा में धान कटाई के लिए तैयार है। मंडियों में खुले में पड़ा धान बारिश से भीगने के कारण प्रभावित हो सकता है। किसानों का कहना है कि भले ही वे मंडी में सूखा धान लेकर पहुंचे हों, लेकिन बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ सकती है, जिससे खरीद के दौरान उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

बारिश के बीच मंडियों में रखी धान की फसल - फोटो : वीडियो ग्रैब
फसल को बारिश से बचाने की सरकार से की अपील
किसानों ने कहा कि जब फसल को बारिश की जरूरत थी, उस समय बारिश नहीं हुई, जबकि अब कटाई और खरीद का सीजन चल रहा है तो अचानक बारिश हो रही है। इससे खेतों में तैयार फसल की कटाई भी प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि मंडियों में खुले में पड़ी फसल को बारिश से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। साथ ही, बारिश के कारण फसल में बढ़ी नमी को देखते हुए धान की खरीद में किसानों को आवश्यक राहत दी जाए, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान और अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें