फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: ऑपरेशन प्रहार-2.0 में जुटे पुलिस कर्मी की मौत, हवलदार लखवीर सिंह को आया हार्ट अटैक

Mon, 09 Feb 2026 03:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार-2.0 शुरू किया है। यह ऑपरेशन 72 घंटे चलेगा। सोमवार को पहले दिन सूबे के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
हवलदार लखवीर सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की तरफ से गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रही ऑपरेशन प्रहार-2.0 तहत सोमवार को ड्यूटी के दौरान पुलिस मुलाजिम की मौत हो गई। मुक्तसर जिले के बरीवाला के एक पुलिस कर्मी को हार्ट अटैक आ गया और उसकी जान चली गई।

विज्ञापन


डीआईजी संजीव कुमार रामपाल ने बताया कि मुक्तसर जिले में विभिन्न जगहों पर ऑपरेशन प्रहार-2.0 तहत सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान मुक्तसर जिले के बरीवाला थाने में तैनात हवलदार लखवीर सिंह को ड्यूटी दौरान हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह बहुत दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से ऐसे मामलों में पीड़ित परिवार को जो मदद दी जाती है, लखवीर के परिवार को भी वो मदद मुहैया करवाई जाएगी।

मोगा में ऑपरेशन प्रहार-2.0, घरों की तलाशी, कई गिरफ्तार
पंजाब पुलिस की तरफ से सोमवार से शुरू किए गए ऑपरेशन प्रहार-2.0 के पहले दिन मोगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। करीब 500 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में डीआईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले विजय के नेतृत्व में जिले में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 30 नशा तस्करों और गैंगस्टरों से जुड़े अपराधियों के घरों की तलाशी ली गई। डीआईजी नीलांबरी जगदले विजय ने बताया कि पूरे पंजाब में 72 घंटे के लिए ऑपरेशन प्रहार-2 शुरू किया गया है, जिसके तहत मोगा जिले में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस सर्च ऑपरेशन में एसएसपी मोगा अजय गांधी सहित लगभग 500 पुलिस कर्मचारी शामिल रहे। मोगा के चूहरचक और बधनी कलां क्षेत्रों में संदिग्ध अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और कई अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा ड्रोन की मदद से निगरानी भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि इस अभियान से अपराध पर काबू पाने में बड़ी सफलता मिलेगी। पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस मुहिम के तहत किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


जगरांव में ऑपरेशन प्रहार ने उड़ाई अपराधियों की नींद
लुधियाना ग्रामीण जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार-2.0 के तहत जबरदस्त हमला बोल दिया है। जिलेभर में कानून तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने के लिए करीब 400 पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती कर दी गई है। इस ऑपरेशन ने जिले में अपराधियों की नींद उड़ा दी है और बदमाशों में हड़कंप मच गया है। इस हाई-इंटेंसिटी ऑपरेशन की कमान खुद एसएसपी लुधियाना ग्रामीण डॉ. अंकुर गुप्ता संभाल रहे हैं। उनके साथ एसपी (डी), एसपी (हेडक्वार्टर), डीएसपी जगरांव, डीएसपी ढाका और डीएसपी रायकोट समेत तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। ऑपरेशन में कुल 9 एसएचओ, 9 चौकी इंचार्ज और सीआईए टीमों को पूरी तरह एक्टिव मोड में उतार दिया गया है।

ऑपरेशन प्रहार दो के तहत पटियाला में चेकिंग 
ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत पटियाला में पुलिस की तरफ से व्यापक चेकिंग की जा रही है। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया की पटियाला पुलिस के करीब 1500 मुलाजिम इस चेकिंग मुहिम में शामिल किए गए हैं। इंटर स्टेट व इंटर जिला नाके लगाए गए हैं। सुबह से लेकर अब तक करीब 45 वांटेड अपराधियों को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। उन्होंने इस मौके पर प्राइवेट पीजी मालिकों से से अपील की कि वह विद्यार्थियों को रखते समय सबसे पहले उनके पहचान पत्र की जांच करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें