हरियाणा में मॉडल संस्कृति स्कूल और पीएमश्री स्कूलों में तैनाती के लिए तकरीबन 12300 शिक्षकों की परीक्षा 30 जून को होगी। हरियाणा विद्यालय बोर्ड की तरह पहली बार शिक्षकों की परीक्षा आयोजित कराई जा रही हैl 30 जून को आयोजित परीक्षा से पहले किसी शिक्षक को एडमिट कार्ड या अन्य किसी तरह की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664254305 जारी किया गया हैl इस नंबर पर कॉल करके शिक्षक अपनी समस्या का समाधान हासिल कर सकते हैं l