असला शाखा में नियमित जांच और हथियारों के निरीक्षण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक हथियार को चेक करते समय अचानक गोली चल गई, जो वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी नरैण दास को लग गई।
अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी कार्यालय स्थित असला (आर्म्स) शाखा में सोमवार को हथियारों की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। घायल की पहचान नरैण दास के रूप में हुई है, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक जानकारी के अनुसार असला शाखा में नियमित जांच और हथियारों के निरीक्षण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक हथियार को चेक करते समय अचानक गोली चल गई, जो वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी नरैण दास को लग गई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डीसीपी विजय आलम सिंह का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि गोली किस परिस्थिति में चली और हथियार की जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। घटना के संबंध में विभागीय स्तर पर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।