फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब का गैरी कनाडा में बना विधायक: 50.7 प्रतिशत वोट लेकर दर्ज की जीत, साल 1999 में गया था विदेश

Sun, 25 Oct 2026 02:33 PM IST
शाहिल शर्मा प्रवीण कथूरिया, अबोहर

सार

अबोहर की सुंदर नगरी के निवासी गैरी थिंड पूर्व कांग्रेस पार्षद अमरीक सिंह थिंड के बेटे हैं। उन्होंने शुरुआती स्कूली शिक्षा अबोहर से प्राप्त की और इसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और साल 1999 में कनाडा चले गए। 
विज्ञापन
गैरी थिंड ने कनाडा में जीता विधायक का चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के चुनाव में भारतीय मूल के राजनेता गैरी थिंड ने सरे-गिल्डफोर्ड सीट से जीत दर्ज की है। मूल रूप से अबोहर के निवासी गैरी थिंड ने कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ते हुए 50.7 प्रतिशत मत हासिल किए और एनडीपी के मौजूदा विधायक गैरी बेग को पराजित किया।

विज्ञापन


साल 1999 में चले गए थे कनाडा
अबोहर की सुंदर नगरी के निवासी गैरी थिंड पूर्व कांग्रेस पार्षद अमरीक सिंह थिंड के बेटे हैं। उन्होंने शुरुआती स्कूली शिक्षा अबोहर से प्राप्त की और इसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। उनके परिचितों के अनुसार, वह वर्ष 1999 में कनाडा चले गए थे। पेशे से गैरी थिंड रियल एस्टेट कारोबारी हैं। इसके अलावा वह पिछले करीब 14 वर्षों से प्रबंधन और सेल्स-मार्केटिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। 

चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले हुए स्थानीय निकाय चुनाव में वह सरे स्कूल बोर्ड के ट्रस्टी भी चुने गए थे। गैरी थिंड की जीत की खबर के बाद अबोहर में भी उनके परिचितों और शुभचिंतकों की ओर से बधाई संदेश साझा किए जा रहे हैं। उनकी इस सफलता को अबोहर से कनाडा तक जुड़े उनके पारिवारिक और सामाजिक संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि इस बार ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में कंजर्वेटिव पार्टी ने ही बहुमत हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें