फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल में सड़क हादसा: ट्रक और कार की चपेट में आया बाइक सवार, दो बच्चों के पिता की दर्दनाक मौत; चार घायल

Sun, 25 Oct 2026 12:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल

सार

हादसे के दौरान सौरभ सड़क किनारे अपनी बाइक पर खड़ा था। वह भी ट्रक और कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में शख्स की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर एमपी कोठी के पास रविवार सुबह करीब 7 बजे हुए सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान नंगल के जी ब्लॉक निवासी सौरभ के रूप में हुई है। वह कुरियर बॉय के तौर पर काम करता था और दो छोटे बच्चों का पिता था। 

विज्ञापन




हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, श्री आनंदपुर साहिब की ओर से आ रहा एक ट्रक दूसरे ट्रक से आगे निकलने के प्रयास में ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने माता बगलामुखी मंदिर में माथा टेककर चंडीगढ़ लौट रही एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया।
विज्ञापन


हादसे के दौरान सौरभ सड़क किनारे अपनी बाइक पर खड़ा था। वह भी ट्रक और कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में कार के सभी एयरबैग खुल गए। कार में सवार महिला समेत चार लोगों को चोटें आईं।
 
अस्पताल में सौरभ ने तोड़ा दम
हादसे के बाद ट्रक चालक गणेश और बाइक सवार सौरभ को सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान सौरभ की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गणेश को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। कार में सवार घायलों को उपचार के लिए कहां ले जाया गया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर ट्रक पलटा हुआ था, कार को भी काफी नुकसान पहुंचा था और सड़क किनारे बाइक गिरी हुआ मिली। बाइक चालक सौरभ की मौत हो चुकी थी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें