अबोहर की सुंदर नगरी के निवासी गैरी थिंड पूर्व कांग्रेस पार्षद अमरीक सिंह थिंड के बेटे हैं। उन्होंने शुरुआती स्कूली शिक्षा अबोहर से प्राप्त की और इसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और साल 1999 में कनाडा चले गए।
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के चुनाव में भारतीय मूल के राजनेता गैरी थिंड ने सरे-गिल्डफोर्ड सीट से जीत दर्ज की है। मूल रूप से अबोहर के निवासी गैरी थिंड ने कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ते हुए 50.7 प्रतिशत मत हासिल किए और एनडीपी के मौजूदा विधायक गैरी बेग को पराजित किया।
विज्ञापन
साल 1999 में चले गए थे कनाडा
अबोहर की सुंदर नगरी के निवासी गैरी थिंड पूर्व कांग्रेस पार्षद अमरीक सिंह थिंड के बेटे हैं। उन्होंने शुरुआती स्कूली शिक्षा अबोहर से प्राप्त की और इसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। उनके परिचितों के अनुसार, वह वर्ष 1999 में कनाडा चले गए थे। पेशे से गैरी थिंड रियल एस्टेट कारोबारी हैं। इसके अलावा वह पिछले करीब 14 वर्षों से प्रबंधन और सेल्स-मार्केटिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं।
चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले हुए स्थानीय निकाय चुनाव में वह सरे स्कूल बोर्ड के ट्रस्टी भी चुने गए थे। गैरी थिंड की जीत की खबर के बाद अबोहर में भी उनके परिचितों और शुभचिंतकों की ओर से बधाई संदेश साझा किए जा रहे हैं। उनकी इस सफलता को अबोहर से कनाडा तक जुड़े उनके पारिवारिक और सामाजिक संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि इस बार ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में कंजर्वेटिव पार्टी ने ही बहुमत हासिल किया है।