फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एससी युवाओं के लिए मुफ्त स्किल ट्रेनिंग कोर्स, एक जुलाई से लुधियाना और जालंधर में होगी शुरुआत

Fri, 19 Jun 2026 03:01 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

युवाओं से ट्रेनिंग के लिए कोई भी कोर्स फीस नहीं ली जाएगी। इस का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। यह पहल युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर रोजगार तथा परिवारों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
बलजीत काैर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एससी युवाओं के लिए मुफ्त स्किल ट्रेनिंग कोर्स शुरू किया है। रोजगार से जुड़े इन कोर्स की ट्रेनिंग एक जुलाई से लुधियाना और जालंधर में शुरू होगी। 

विज्ञापन


ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को मुफ्त आवास, भोजन, ट्रेनिंग किट और राष्ट्रीय स्तर का सर्टिफिकेट मिलेगा। कैबिनेट मंत्री डाॅ. बलजीत काैर ने बताया कि युवाओं से ट्रेनिंग के लिए कोई भी कोर्स फीस नहीं ली जाएगी। इस का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। यह पहल युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर रोजगार तथा परिवारों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने में सहायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें