फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बस और कार की जोरदार टक्कर: चार लोग हुए घायल, दोनों वाहनों को पहुंचा नुकसान

Sun, 11 Oct 2026 02:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (लुधियाना)

सार

हादसे के समय मिनी बस में करीब 30 सवारियां मौजूद थीं। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि बस और कार में सवार कुल चार लोग घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
कार और बस में जोरदार टक्कर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर हाईवे पर सिधवां बेट रोड स्थित गांव लीला के पास रविवार को बारिश के दौरान सेम नाले पर कार और पीआरटीसी मिनी बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बस अनियंत्रित होकर धान के खेतों में जा घुसी। 

विज्ञापन




हादसे के समय मिनी बस में करीब 30 सवारियां मौजूद थीं। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि बस में सवार दो सवारियों को मामूली चोटें आईं। वहीं, कार चालक और एक महिला घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते हुए बस चालक जालोर सिंह ने बताया कि रविवार को बारिश के दौरान वह पीआरटीसी मिनी बस नंबर PB35Z1228 जगराओं से सिधवां बेट की तरफ जा रहा था, जबकि कार सिधवां बेट की ओर से जगराओं आ रही थी। जब दोनों वाहन गांव लीला के नजदीक सेम नाले पर पहुंचे तो बारिश के बीच कार नाले के पास सड़क के बीच आ गई और सामने से आ रही मिनी बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस चालक का संतुलन बिगड़ गया। बस को सेम नाले में गिरने से बचाने के लिए चालक ने उसे खेतों की तरफ मोड़ दिया, जिसके चलते बस धान के खेतों में जाकर रुकी। 

नाले पर सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सेम नाले पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर चिंता जताई। उनका कहना था कि नाले के दोनों तरफ सुरक्षा दीवार नहीं है और न ही वाहन चालकों को सावधान करने के लिए कोई साइन बोर्ड लगाया गया है। बारिश के दौरान ऐसे स्थान पर हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से नाले के दोनों ओर सुरक्षा दीवार, चेतावनी बोर्ड और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें