फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली से अमृतसर जा रही बस हादसे का शिकार: 4 लोगों की मौत, 16 लोग घायल; हिमाचल निवासी ड्राइवर पुलिस हिरासत में

Mon, 05 Oct 2026 05:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)

सार

चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस फ्लाईओवर पर अचानक अनियंत्रित हुई और पलटते हुए नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली से अमृतसर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस सोमवार तड़के करीब 4:40 बजे मजारी गांव के पास बंगा हाईवे पर फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में चालक समेत कुल 41 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस फ्लाईओवर पर अचानक अनियंत्रित हुई और पलटते हुए नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए बंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन

गंभीर घायलों को हालत के अनुसार, अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। बंगा के डीएसपी हरजीत सिंह रंधावा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मचारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यात्रियों के सामान को सुरक्षित करवाया।

हादसे में मारे गए लोगों में केरल निवासी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की छात्रा जोसना जॉर्ज, अमृतसर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट विशाल रट्टू और लुधियाना निवासी आदित्य गौतम शामिल हैं। चौथे मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पोस्टमार्टम के बाद जोसना जॉर्ज और विशाल रट्टू के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। सभी शव शिवपुरी बाबा गोला स्थित शवगृह में रखे गए थे। 

पुलिस ने बस चालक विवेक कुमार, पुत्र सूरज मणि, निवासी शर्णा गांव, बल्ह (रत्ती), जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 125, 125(बी), 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में सुरक्षित बचे 21 यात्रियों को पुलिस ने उनका सामान सौंपकर घटनास्थल से रवाना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें