फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सगे भाइयों समेत 11 को उम्रकैद: फाजिल्का में मंगू सिंह हत्याकांड मामले में फैसला, नौ साल बाद मिला इंसाफ

Mon, 09 Mar 2026 06:29 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)

सार

लगभग नौ साल पुराने मंगू सिंह हत्या मामले में अदालत ने चार सगे भाइयों समेत 11 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों ने मिलकर मंगू सिंह की हत्या की थी। 
विज्ञापन
court room - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिल्का के बहुचर्चित मंगू सिंह हत्याकांड में अजीत पाल सिंह की अदालत ने 11 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला 28 अक्तूबर 2017 से जुड़े एफआईआर नंबर 190 मामले में सुनाया गया।

विज्ञापन


मामले के अनुसार मंगू सिंह और सुरजन सिंह आपस में पड़ोसी थे और किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। इसी रंजिश के चलते सुरजन सिंह के बेटों ने अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर मंगू सिंह पर उसके घर के पास बेरहमी से हमला कर दिया। हमले के दौरान मंगू सिंह के शरीर और सिर पर कई गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस घटना में मंगू सिंह के बेटे, कुछ रिश्तेदारों और एक पड़ोसी को भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस जांच के बाद 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से सुरजन सिंह की मुकदमे के दौरान मृत्यु हो गई। अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों को ध्यान में रखते हुए आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषियों को अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। गौरतलब है कि दोषी ठहराए गए आरोपियों में से चार सगे भाई हैं, जिन्हें इस मामले में मुख्य हमलावर माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें