फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: हेरोइन-अफीम और हथियारों की बरामदगी, चार गिरफ्तार; सीमा पार से आई थी खेप

Sun, 13 Sep 2026 11:08 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर में बीएसएफ और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हथियारों और नशे के साथ गिरफ्तार किया है। अलग-अलग जगहों पर ये कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में बीएसएफ और पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की बरामदगी की है। बीएसएफ ने दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस के अलावा 510 ग्राम हेरोइन तथा 2 किलो 372 ग्राम अफीम बरामद की। वहीं, घरिंडा पुलिस ने 3 किलो 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने एक और कार्रवाई में तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन पिस्तौल और तीन मैगजीन बरामद की हैं। बरामद हुआ सारा सामान पाकिस्तान से भेजा गया था। 

विज्ञापन


बीओपी चन्ना में बीएसएफ की कार्रवाई 
बीएसएफ की 117 बटालियन की एफ कंपनी ने बीओपी चन्ना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान संदिग्ध पैकेट बरामद किए। तलाशी लेने पर दो पैकेटों से दो .30 बोर पिस्तौल, चार मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस मिले। एक अन्य पैकेट से पैकिंग सामग्री समेत 510 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जबकि दूसरे पैकेट से 2 किलो 372 ग्राम अफीम मिली। मौके से हेरोइन की पैकिंग सामग्री, एक छोटा डिब्बा, एक बड़ा डिब्बा, 10 मीटर रस्सी, मोहर और अन्य सामान भी बरामद किया गया। बरामद सामान को  पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

बाइक पर हेरोइन लेकर पहुंचा आरोपी
थाना घरिंडा पुलिस ने टी-प्वाइंट होशियार नगर के पास नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर भिंडीविंड निवासी गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक वह पाकिस्तान से तस्करी के जरिये आने वाली हेरोइन की खेप आगे बेचने के लिए ले जाता था। पुलिस टीम ने उसे बाइक नंबर PB-46-AG-8410 पर आते हुए काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

लोपोके में तीन युवकों से तीन पिस्तौल
इसके अलावा थाना लोपोके पुलिस ने भी शूरा रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान तीन युवकों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार तीनों पैदल गांव शूरा की तरफ से आ रहे थे। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तीन पिस्तौल और तीन मैगजीन बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी हरदो रतन, समशेर सिंह और नारायण सिंह निवासी डंडे के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें