फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बाढ़: सीएम मान आज चंडीगढ़ में करेंगे हाई लेवल मीटिंग, राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा

Fri, 29 Aug 2025 10:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री ने पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के कहर के कारण पंजाब को काफी नुकसान हुआ है और यह ऐसा समय है, जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का हाथ थामने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
अमृतसर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दाैरा करते सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बाढ़ संकट के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में बाढ़ प्रबंधन को लेकर हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इसमें कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री जमीनी स्तर पर उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के कहर के कारण पंजाब को काफी नुकसान हुआ है और यह ऐसा समय है, जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का हाथ थामने के लिए आगे आना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे अपने मंत्रियों और आप के विधायकों के साथ मिलकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक महीने के वेतन का योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें