फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में पांच बदमाश गिरफ्तार: स्कॉर्पियो, पिस्टल और कारतूस बरामद, हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई केस दर्ज

Thu, 09 Apr 2026 10:04 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

थाना सिटी-2 खन्ना पुलिस ने जीटी रोड पर चेकिंग के दौरान काली स्कॉर्पियो (नंबर PB-02-FA-8080) को शक के आधार पर रोका। कार में सवार चार युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें काबू कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना पुलिस ने गैंगस्टरों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों से हथियार और गाड़ी भी मिली है, जिनमें दो देसी पिस्टल .32 बोर, एक पिस्टल .30 बोर, मैगजीन और कई कारतूस के अलावा स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है। 

विज्ञापन


थाना सिटी-2 खन्ना पुलिस ने जीटी रोड पर चेकिंग के दौरान काली स्कॉर्पियो (नंबर PB-02-FA-8080) को शक के आधार पर रोका। कार में सवार चार युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से एक देसी पिस्टल .32 बोर समेत 5 जिंदा राउंड और एक पिस्टल .30 बोर समेत 13 राउंड बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोरावर सिंह, जोबनजीत सिंह, आकाशदीप सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच के अनुसार जोरावर सिंह हत्या के मामले में करीब 10 साल जेल काटने के बाद हाल ही में बाहर आया था और उसे विरोधी पक्ष से खतरे की आशंका थी, जिसके चलते उसने अवैध हथियार अपने पास रखे हुए थे। इस संबंध में थाना सिटी-2 खन्ना में मामला नंबर 88 दर्ज किया गया है।

माछीवाड़ा साहिब में युवक से पिस्टल बरामद 
दूसरे मामले में थाना माछीवाड़ा साहिब पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल .32 बोर मैगजीन समेत बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि राहुल की जेल में गुरप्रीत सिंह उर्फ गुम्मा से दोस्ती हो गई थी और उसी के कहने पर यह हथियार रखा गया था। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपियों पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। खन्ना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इलाके में अपराधी तत्वों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें